बल्ले दा पीर गलुआ छिंज दंगल में बड़ी माली के पहलवान मुकाबले के बाद प्रबंधक कमेटी के साथ। स्रोत
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव गलुआ में बल्ले दा पीर मेले और दंगल के दूसरे दिन विभिन्न वर्गाें की कुश्ती हुई। इसमें बड़ी माली का मुकाबला सागर पहलवान गुरदासपुर और मिंदा पहलवान पठानकोट पंजाब के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद सागर पहलवान ने मिंदा को पछाड़ कर माली अपने नाम कर ली। दोनों पहलवानों को 15 हजार रुपये की नकद राशि और पीतल की गागरें भेंट की गईं। छोटी माली के मुकाबले में रिक्की पठानकोट ने लखविंदर गुरदासपुर को हराया। दोनों पहलवानों को नौ हजार की नकद राशि और गागरें भेंट की गईं। इससे पहले मंगलवार सुबह पीर बाबा के मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर दंगल प्रबंधक कमेटी से हंस राज, संदेव सिंह, हरनाम सिंह, गुरदयाल सिंह और मुख्तयार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।