फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बगौड़ा में टैक्सी से 8.94 ग्राम चिट्टा बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने बगौड़ा में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टैक्सी से 8.94 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर चालक और सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टैक्सी चालक अतुल (42) और पंकज (31) दोनों निवासी घुग्गर टांडा, पालमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को बगौड़ा में नियमित ट्रैफिक जांच के दौरान संदेह के आधार पर उक्त टैक्सी को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर दो सिल्वर फॉयल के टुकड़े और 10 रुपये के दो अधजले नोट बरामद हुए। दोनों युवकों की हालत संदिग्ध लगने पर पुलिस उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर ले गई।
अस्पताल में पूछताछ के दौरान चालक अतुल ने खुलासा किया कि वह एक दिन पहले पंकज के साथ अपनी कार में पठानकोट गया था, जहां पंकज ने चिट्टा खरीदा था। कुछ नशे का सेवन करने के बाद बचा हुआ चिट्टा पंकज ने अपने गुप्तांग में छिपाकर रखा है। इसके बाद डॉक्टरों की मौजूदगी में पंकज की दोबारा चिकित्सीय जांच की गई, तो उसके पास से छिपाया गया चिट्टा बरामद हो गया।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि डिजिटल तराजू में तौलने पर बरामद चिट्टे का कुल वजन 8.94 ग्राम निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें