फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोहड़ी पर कांगड़ा के शक्तिपीठों में पहुंचे 8,800 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। लोहड़ी पर्व पर कांगड़ा की तीनों शक्तिपीठों में करीब 8,800 श्रद्धालुओं ने मां दर्शन किए। इस दौरान ज्वालामुखी में 4500, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 2,800 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 1,500 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। शक्तिपीठों में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ देखने को नहीं मिली। लोहड़ी के चलते पंजाब से आने वाले श्रद्धालु इस बार कम नजर आए, जबकि कुछ सैलानी ही माता ज्वाला के दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ अधिक न होने के कारण न तो लंबी लाइनें लगीं और न ही अव्यवस्था की स्थिति बनी। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लोहड़ी पर्व पर मंदिर आयुक्त हेमराज बैरवा ने चामुंडा मंदिर व नंदिकेश्वर धाम में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर माता के चरणों में शीश नवाया। साथ ही श्मशानघाट में वट वृक्ष का पौधा लगाया गया। इसके अलावा जिलाधीश ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें