फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिवाली पर धर्मशाला मंडल से चलेंगी 87 विशेष बसें

Sat, 07 Nov 2026 10:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) धर्मशाला मंडल शुक्रवार और शनिवार को 87 विशेष बसें चलाएगा। दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला रूट पर ये अतिरिक्त बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

निगम ने संभावित भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है। योजना के तहत शुक्रवार को दिल्ली के लिए 11, चंडीगढ़ के लिए 23, बद्दी के लिए सात और शिमला के लिए दो बसें चलेंगी। शनिवार को दिल्ली के लिए 12, चंडीगढ़ के लिए 22, बद्दी के लिए सात और शिमला के लिए तीन विशेष बसों का संचालन होगा।
इन डिपो से मिलेंगी बसें
वीरवार को दिल्ली रूट पर धर्मशाला से दो, नगरोटा बगवां और पालमपुर से तीन-तीन, बैजनाथ से दो व जोगिंद्रनगर से एक बस चलेगी। चंडीगढ़ के लिए धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और नगरोटा बगवां से पांच-पांच, चंबा से एक और पठानकोट से दो बसें चलेंगी। शनिवार को दिल्ली के लिए धर्मशाला, नगरोटा बगवां और पालमपुर से तीन-तीन, बैजनाथ से दो और जोगिंद्रनगर से एक बस उपलब्ध रहेगी। चंडीगढ़ रूट पर धर्मशाला से चार, नगरोटा बगवां, पालमपुर और बैजनाथ से पांच-पांच तथा चंबा और पठानकोट से क्रमशः एक और दो बसें चलेंगी।
विज्ञापन

पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विशेष बसों की जानकारी के लिए यात्री संबंधित डिपो के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
चंबा : 01899-222210
पठानकोट : 0186-2220088

धर्मशाला : 01892-227059

नगरोटा बगवां : 01892-294294

पालमपुर : 01894-230250

बैजनाथ : 01894-263053

जोगिंद्रनगर : 01908-222061

इसके अलावा मंडलीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर 94181-05655 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

त्योहार पर यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि घर लौटने वाले लोगों को परिवहन सुविधा मिल सके। -पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें