हरिपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने एक कार में सवार दो लोगों से चरस और 85 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। टीम ने क्षेत्र की गश्त के दौरान एक कार की जांच कर मौके पर एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने यह चरस और नकदी विक्रम सिंह और अनमोल दोनों निवासी मूंही तहसील गरली से पकड़ी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि आरोपी इस चरस को कहां से लेकर आए थे और कहां बेचने के लिए जा रहे थे। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और देहरा पुलिस की ओर से भविष्य में भी नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी।