धर्मशाला। जिले के गोदामों में सोमवार तक 65,712 लीटर रिफाइंड तेल पहुंच चुका है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में भी सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। निगम के अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक निशिकांत ने बताया कि 20 में से आठ गोदामों में रिफाइंड तेल की यह खेप पहुंची है। इनमें कंदरूली में 10,620 लीटर, नगरोटा बगवां में 4800 लीटर, पपरोला, सिद्धपुर सरकारी मारंडा गोदाम और नूरपुर में 6000 लीटर और रैहन में 15,300 लीटर व देहरा में 10,992 लीटर रिफाइंड की सप्लाई पहुंच गई है। जल्द ही अन्य गोदामों में भी रिफाइंड तेल पहुंचा दिया जाएगा।