सोनम चौधरी ने ‘ऐसी दीवानगी’ पर नचाए दर्शक
नववर्ष पर एक शाम जवाली के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय कलाकेंद्र भवन जवाली में नववर्ष के उपलक्ष्य में एक शाम जवाली के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वॉयस ऑफ हिमाचल लोक गायिका सोनम चौधरी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में बच्चन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सोनम चौधरी ने सर्वप्रथम ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं गाने पर प्रस्तुति दी। इसके बाद पूछो जरा पूछो मुझे क्या हुआ है को अपनी आवाज में गाकर सुनाया। एक के बाद एक गाने पर प्रस्तुति दी, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, पार्षद रवि कुमार, समाजसेवी सौरभ चौधरी, पूर्व प्रधान डॉ. राजेंद्र सिंह, शुभकरण सिंह, मदन सिंह, दिग्विजय सिंह, मेघवरून शर्मा, सुभाष धवन, उजागर सिंह, जगरूप जरयाल, केतन जरियाल, राकेश शर्मा, ललित मोहन शर्मा, कुलदीप मल्होत्रा, अनीता मल्होत्रा, रमेश शर्मा, विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।