फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परागपुर में बाल्टी में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

परागपुर पंचायत में हादसा, गांव में पसरा मातम
घर में ही आपस में खेल रहे थे दो चचेरे भाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पानी के साथ खेल रहे लगभग डेढ़ वर्ष के एक बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देहरा उपमंडल की परागपुर पंचायत के एक घर में दो चचेरे भाई आपस में खेल रहे थे। इस दौरान परिवार वाले घर ही मौजूद अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान डेढ़ साल का सोनाक्षे खेलते-खेलते अचानक घर में ही रखी पानी की बाल्टी में गिर गया। जब तक परिजनों को इस बात का पता लगता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पता चलने पर उसे परागपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे देहरा के सिविल अस्पताल भेजा गया। देहरा अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे के चाचा रमेश ने बताया कि पहले बच्चे को परागपुर के अस्पताल ले गए और डाक्टरों ने उसे देहरा ले जाने की सलाह दी, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें