ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सोमवार रात नशे में टल्ली दो साधुओं ने खूब हुड़दंग मचाया। ये दोनों साधु कहीं से पैदल ही ज्वालामुखी पहुंचे थे और शाम होते ही नशे में टल्ली हो गए। बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे जमीन पर लोटपोट होने लगे।
इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दोनों अपने होश में नहीं थे और बात भी नहीं कर पा रहे थे। रात को गश्त पर निकली पुलिस ने इन दोनों साधुओं को देखा तो उन्हें उठाने की कोशिश की, पर दोनों टस से मस नहीं हुए। यहां तक कि वे अपनी पहचान तक बताने के काबिल नहीं थे। थक-हारकर पुलिस ने भी इन दोनों को उठाकर दुकान के नीचे बने शेड में पहुंचाया, ताकि सड़क पर कोई दुर्घटना न हो सके।