फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार मामलों के खिलाफ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार मामलों के खिलाफ निकाली रेली
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ के गुनेहड़ गांव, जम्मू के कठुआ, यूपी के उन्नाव और गुजरात के सूरत में हुए दुराचार के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने रोष रैली निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया। एसएफआई की स्थानीय इकाई के सदस्यों, हरेड, नोरी, बैजनाथ महिला मंडलों और एनजीओ संभावना के सदस्यों ने स्थानीय बाजार में रैली निकाली। सेहल पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार और सीटू के लेखराज विट्टू ने कहा कि देश में महिलाओं के सशक्तीकरण की बात की जा रही है। महिलाएं सशक्त हुई हैं लेकिन पुरुष प्रधान समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। देश को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए इस संबंध में कानून को सख्त बनाकर उसे जल्द अमली जामा पहनाना चाहिए। दिन प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी घटनाओं से देश बदनाम हो रहा है। सरकार को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें