फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल में बच्चे, तो कटेगा बीपीएल से नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल में हैं बच्चे तो कटेगा बीपीएल से नाम
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अब प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाले परिवारों का बीपीएल से नाम कटेगा। पंचायत गुम्मर के जनरल हाउस में यह सशक्त निर्णय लिया गया है। बैठक में बीपीएल के मुद्दे, वृद्धा पेंशन, अपंग पेंशन, विधवा पेंशन और 14वें वित्त आयोग के तहत 2018-19 का सेल्फ सहित प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की गई। आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को भी चुना गया। गुम्मर पंचायत प्रधान रामलोक धनोटिया ने बताया कि बैठक में अहम फैसला लिया गया कि जिन बीपीएल परिवारों के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते हैं और पांच से 10 हजार मासिक फीस के लिए पैसा खर्च करते हैं और कहते हैं कि वे गरीब हैं, ऐसे परिवारों का नाम बीपीएल से काटा जाएगा। अगर यह परिवार अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में नहीं डालते तो इन परिवारों को बीपीएल से तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और भविष्य में उनका नाम बीपीएल में नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें