फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे नवरात्र को 5000 श्रद्घालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पांच हजार ने टेका माथा
विज्ञापन

कांगड़ा/ ज्वालामुखी/चामुंडा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में तीसरे नवरात्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बेहद कम रही। मंदिर में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि दूसरे नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं ने एक लाख 82 हजार 472 रुपये की नकदी, पांच ग्राम सोना और 328 मिली ग्राम चांदी चढ़ाई। उधर, ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में दूसरे दिन 4 लाख 83 हजार 165 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में 8 ग्राम सोना, चांदी 250 ग्राम, विदेशी करेंसी 250 पौंड, कैनेडा के पांच डॉलर और अमेरिका का एक डॉलर भी चढ़ाया। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में तीसरे नवरात्र के दिन करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने बताया कि तीसरे नवरात्र के दिन अपेक्षा से बहुत कम श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें