फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में लड़कियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अपराध नियंत्रण संस्था कांगड़ा ने ज्वालामुखी में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही राष्ट्रीय प्रधान प्रदीप डोबरियाल, राष्ट्रीय कमांडो फरीद अली, हिमाचल प्रधान सीसीआरओ लक्ष्मी जरयाल व उपप्रधान मदन लाल ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। शिविर में कमांडो फरीद अली ने लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बच्चों को बचाव कैसे करना है, सिखाया। साथ ही कुछ ऐसी तकनीकें सिखाई जिससे महिलाएं और लड़कियां मुसीबत के समय अपनी रक्षा कर सकती हैं। इस मौके पर प्रधान परीक्षत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभू शर्मा, उपप्रधान सौरभ अवस्थी, कुलदीप कुमार, महासचिव राहुल शर्मा ने कार्यक्रम को अहम बनाने में योगदान दिया। बाद में सभी सदस्यों ने ज्वाला मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें