फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार सामग्री में प्लास्टिक का परहेज करें दल : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सीपी वर्मा ने शनिवार को विधानसभा चुनावों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिप्रिय निष्पादन के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करवाने को गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक बुलाई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आदर्श आचार संहिता के दौरान लागू होने वाले नियमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सीपी वर्मा ने सभी से आचार संहिता का अक्षरश: पालन तय करने की अपील की। सीपी वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव अभियान के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुसार ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने की अपील की। सरकारी सदस्यों को भी आचार संहिता का पालन तय करवाने के निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रचार के दौरान प्लास्टिक से परहेज करने और ईको-फ्रेंडली सामग्री इस्तेमाल करने को कहा। कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार मालिक की अनुमति के बिना उसकी व्यक्तिगत जमीन, भवन, परिसर, दीवार और गाड़ी का प्रयोग बैनर लगाने, स्लोगन लिखने, पंपलेट चिपकाने इत्यादि के कार्य नहीं कर सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी भवनों एवं विभागों की अन्य संपत्तियों पर राजनीतिक संदेश वाले होर्डिंग और बैनर इत्यादि को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. रमेश छाजटा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा सहित अन्य अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें