फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर विस की कुठारना पंचायत नहीं करेगी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की कुठारना पंचायत के आधा दर्जन गांवों की करीब 3000 जनसंख्या विधान सभा चुनावों में मतदान नहीं करेगी। कुठारना पंचायत के सेर, फलौथा, सेल, चमियारा और मावा गांव के करीब तीन हजार लोगों ने चुनाव का शांतिप्रिय तरीके से बहिष्कार करने का एलान किया है। साथ ही इन गांवों के लोगों को मतदान के लिए सुक्खूघाट मतदान केंद्र को संचालित न करने की भी चुनाव आयोग और प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मतदान केंद्र को संचालित करने के लिए होने वाले खर्च को अन्य विकास कार्यों में लगाया जाए। इस संबंध में सोमवार को स्थानीय लोग उपायुक्त कांगड़ा एवं चुनाव अधिकारी को पत्र भी सौंपेंगे। स्थानीय लोगों केवल सिंह, राजीव कुमार, सोन, छोट्टू, नंदपाल, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, सुरजीत, आश्रय, प्रमोद कुमार, विजय, कृष्ण, अर्जुन, गोविंद सिंह, हरनाम, सूरज कुमार और राजीव कुमार का कहना है कि कुठारना पंचायत के ये गांव मुख्य सड़क से करीब दस किलोमीटर दूर हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने से यहां पर आपात स्थिति में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से गांव आजादी के 70 दशक बाद भी महरूम हैं। अब तक पंचायत के लोग चुनावों में भाग लेते आए हैं। लेकिन, अब गांव के लोग तब तक चुनाव में भाग नहीं लेंगे, जब तक गांव के लोगों को आधारभूत सुविधा नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें