फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला को डेढ साल में मिला छठवां आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। नगर निगम धर्मशाला को डेढ़ साल में छठवां आयुक्त मिला है। वीरवार को विजय कुमार ने नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त का कार्यभार संभाला। वर्ष 2016 की शुरुआत में नगर निगम धर्मशाला का दर्जा बढ़ा था। उसके बाद लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में अभी तक पांच आयुक्त बदले जा चुके हैं। इसके कारण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कई काम प्रभावित हुए हैं। अब विजय कुमार ने कार्यभार संभाला है। विजय कुमार इससे पहले हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन अधीनस्थ बोर्ड के चार साल तक सचिव रह चुके हैं। अभी तक वह चंबा जिले की चमेरा परियोजना बतौर बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें