धर्मशाला (कांगड़ा)। पुलिस मैदान धर्मशाला में 15 अक्तूबर को आयोजित किए जा रहे रेडक्रॉस मेले में खेल विभाग की ओर से रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड़ तथा नींबू दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी धर्मशाला संजय शर्मा ने बताया कि जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने चाहते हैं, वे अपनी प्रविष्टियां 13 अक्तूबर तक जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय धर्मशाला के हॉकी कोच नरेश पाल के पास जमा करवाएं।