फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं पर व्यय होंगे 80 करोड़ : पठानिया

Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर(कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़, सिंचाई पर 16 करोड़ और सीवरेज पर 56.56 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। मंगलवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने ग्राम पंचायत बसनूर में स्थापित विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पारंपरिक पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर पेयजल की समस्या नहीं हो।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाॅक को भी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया जा रहा है ताकि बागवानी को बढ़ावा मिल सके और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने। साधनों को बढ़ाने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे है। आज जो कड़े फैसले सुख सरकार ने लिए है वो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को समृद्धि और विकास की राह पर लेकर जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, खंड विकास अधिकारी कमल जीत सिंह, एसएचओ करतार ठाकुर और एसडीओ जलशक्ति रजाक मोहम्मद अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें