ज्वालामुखी/कांगड़ा। ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 76 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान 1.60 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। नौवे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 8,17, 482 रुपये अर्पित किए।
वहीं, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा की अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि सोमवार को लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं में माता के दर्शन कर मां आशीर्वाद प्राप्त किया और नवमी पर 9,33,240 रुपये का चढ़ावा भक्तों की ओर से चढ़ाया गया। नंदिकेश्वर धाम चामुंडा देवी मंदिर की चढ़ावे की गणना एक सप्ताह के बाद की जाएगी।