बनोई में सामाजिक संस्था कांगड़ा सेवियर की ओर लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। -
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। सामाजिक संस्था कांगड़ा सेवियर ने स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर बनोई में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मोहित रतन ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा सेवियर जैसी संस्थाएं मानवता की मिसाल पेश कर रही हैं। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उद्देश्य केवल रक्तदान शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी न हो। संस्था अब तक करीब 35 हजार यूनिट रक्त उपलब्ध करवा चुकी है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े मनीष रिहालिया, तरुण धीमान, पवन गुप्ता, राजीव कुमार, परविंद्र सिंह, शिवशंकर, तरुण तलवाड़, शालिमा शर्मा, नीतिका धीमान, आशीष कुमार, रीतिका कपूर आदि मौजूद रही। ब्यूरो