फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबी के रेनसेल्टर में मिला अज्ञात युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षाशालिका में संदिग्ध परिस्थितियों में
विज्ञापन

मिला युवती का शव, चंबी में दहशत
रजाई में लपेट कर रखा था शव, पुलिस ने कब्जे में लिया
शिनाख्त नहीं, पोस्टमार्ट के लिए टांडा अस्पताल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने से दहशत का माहौल है। यह शव एक रजाई में लपेट कर चंबी की वर्षाशालिका में रखा गया था। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक टैक्सी चालक ने चंबी के रेन शेल्टर में एक युवती का शव रजाई में लिपटे हुए देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर शाहपुर पुलिस के साथ एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल भी पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र करीब 18-22 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवती ने नीले रंग का सूट पहना हुआ है। प्रथम दृष्टया युवती देखने में किसी बाहरी राज्य की निवासी लग रही है। अभी तक युवती के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज या आईकार्ड नहीं मिला है, जिससे युुवती की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि अभी तक युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि युवती की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
चंबी के रेन शेेल्टर में मिले अज्ञात युवती के शव की जांच-पड़ताल फॉरेंसिक लैब धर्मशाला की टीम ने भी की। इस दौरान फॉरेंसिक लैब की टीम ने कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। आरएफएसएल धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मिनाक्षी महाजन ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का दौरा कर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। फिर भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


रजाई में अंकित है नंबर
सूत्रों के अनुसार जिस नीले रंग की रजाई में युवती के शव को लपेट कर रखा गया था, उस पर एक नंबर अंकित है। यह नंबर किसी होटल, सराय या टेंट हाउस की ओर से पहचान के लिए अंकित किया जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस युवती की कहीं बाहर हत्या कर उसके शव को रात के अंधेरे में चंबी के रेन शेल्टर में फेंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें