लाहडू के पूर्ण चंद घर से लापता, पुलिस में शिकायत
थुरल (कांगड़ा)। लाहडू पंचायत निवासी पूर्ण चंद (72) पुत्र धन्नाराम बिना बताए घर से लापता हो गए हैं। पूर्ण चंद के बेटे संजय कुमार ने थुरल पुलिस चौकी को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता दमा के मरीज हैं। लाठी के सहारे चलते हैं। सोमवार को घर से अचानक कहीं लापता हो गए हैं। संजय कुमार लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में मेरी माता सिमरो देवी, बड़े भाई की पत्नी सुनीता देवी और मासी बीना देवी रहते हैं। संजय कुमार ने बताया कि मेरी मॉसी बीना देवी ने मुझे फोन पर सूचना दी कि आपके पिता कहीं चले गए हैं। उन्होंने पिता को रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर अपने स्तर पर तलाश किया लेकिन, कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।