फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी एनएच पर कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी एनएच पर हादसों का खतरा
विज्ञापन

पालमपुर/मारंडा(कांगड़ा)। नेशनल हाईवे पठानकोट-मंडी पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मारंडा से लेकर कालू दी हट्टी तक इस नेशनल हाईवे की सड़क बेहद खराब हो चुकी है। यही नहीं, बनूरी कृषि विवि के पास भी सड़क खराब है। प्रदेश के अति महत्वपूर्ण हाईवे पर पड़े इन गड्ढों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अल्हीलाल, होल्टा, योल सेना की छावनी होने के कारण इसी सड़क से पठानकोट, जम्मू और लद्दाख को सेना की गाड़ियां निकलती हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर से आने वाला पर्यटक भी मनाली कुल्लू जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। खास बात तो यह है कि जब इस नेशनल हाईवे पर मारंडा से लेकर थोड़े दिन पहले ही टारिंग की गई थी तो आगे क्यों नहीं? इससे साफ है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें