फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायसंगत नहीं पुराने रूटों को बहाली करना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायसंगत नहीं पुराने रूटों को बहाल करना
विज्ञापन

परिवहन निदेशक को अवगत करवाने के बाद भी हुई अनदेखी
निजी बस ऑपरेटरों ने सीएम और परिवहन मंत्री को मेल के जरिये भेजे ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। परिवहन निदेशक की ओर से कई वर्षों से बंद पड़े रूटों को बहाल करना न्यायसंगत नहीं है। इन रूटों को बहाल न करने के बारे में निजी बस ऑपरेटरों ने अवगत भी करवाया था। बावजूद इसके परिवहन निदेशक ने उनकी अनदेखी कर रूटों को बहाल किया है। इसे निजी बस ऑपरेटर बिल्कुल सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यह बात निजी बस ऑपरेटरों की ओर से आरटीओ कांगड़ा को सौंपे एक ज्ञापन में कही। इसके अलावा निजी बस ऑपरेटरों ने इस ज्ञापन को ई-मेल के जरिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर को भी भेजा है। मंगलवार को निजी बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हैपी अवस्थी की अध्यक्षता में परिवहन विभाग कार्यालय धर्मशाला में एकत्रित होकर विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने आरोप जड़ा कि यूनियन के पदाधिकारियों को परिवहन विभाग के अधिकारी चालान काटकर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जिला कांगड़ा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों पर सरकार को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष हैपी अवस्थी ने बताया कि 23 जनवरी को परिवहन निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 20 से 25 वर्ष पुराने रूट परमिटों को बहाल करने के निर्देश जारी किए गए थे, जो न्यायसंगत नहीं है। इस अवसर पर जिला उपप्रधान शिव राम चौधरी, संयोजक कुशल चड्डा, कोषाध्यक्ष संदीप वालिया, विनय मनकोटिया, जग्गी, परवीन दत्त शर्मा, रविंद्र पठानिया, सुभाष वालिया व ओंकार सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें