फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में छह अक्तूबर को बंद रहेगा नूरपुर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 6 अक्तूबर को बंद रहेगा नूरपुर बाजार
विज्ञापन

काले कानून को वापिस लेने के लिए केंद्र पर दबाव बनाएगा स्वर्ण समाज
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ नूरपुर में स्वर्ण समाज ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र पठानिया ने की। बैठक में नूरपुर राजपूत सभा, ब्राह्मण सभा, महाजन खत्री सभा, सुनार सभा, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्वर्ण समाज के बुद्धिजीवियों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सभी ने एक स्वर में इस एक्ट का विरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो-तीन कथित सांसदों के दबाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलते हुए दोबारा कानून पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सामान्य वर्ग के सांसद, जिनकी संख्या 70 प्रतिशत से भी अधिक है, उनके मुंह से इस वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एक शब्द नहीं बोला गया। अब इस काले कानून को वापिस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने को आंदोलन किया जाएगा। वहीं, नूरपुर व्यापार मंडल के उपप्रधान अनिल महाजन ने कहा कि छह अक्तूबर को सभी व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। अगली बैठक किला मैदान नूरपुर में 23 सितंबर को होगी। इस दौरान सहदेव सिंह पठानिया, गुरचरण सिंह पठानिया, अरविंद शास्त्री, सुरेश शर्मा, अरविंद डोगरा, अश्वनी महाजन, अनिल महाजन, शेखर पठानिया, अशोक शर्मा, कर्नल यशपाल पठानिया, डॉ संजीव गुलेरिया, सुरेश पठानिया, रघुनाथ शर्मा,रेणु कटोच, सुदर्शन शर्मा, संजय सौगुनी, सचित शर्मा, दिग्विजय चिव, दलजीत पठानिया आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें