पंद्रह दिन से डाकघरों में लेन-देन ठप
रक्कड़ (कांगड़ा)। डाकसेवाएं मंडल देहरा के तहत करीब सभी उप डाकघरों तथा शाखा डाकघरों में 15 दिन से आर्थिक लेन-देन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गत 11 जून से यह समस्या हो रही है। लोगों के खाते में बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य आरडी खातों का लेनदेन, बीमा किस्तों का भुगतान आदि कुछ भी नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में किसी काम में देरी हो जाने से पड़ने वाले सरचार्ज या लेट फीस भरने की जिम्मेदारी किसकी होगी। उपभोक्ताओं परस राम, बलदेव, बिशंभर, शीला, लीलावती इत्यादि ने डाक विभाग से मांग की है कि किसी भी कारणवश पैदा हुई समस्या से उन्हें शीघ्र निजात दिलाई जाए।