मारंडा में खंभे से टकराया ट्रक, तार टूटे
मारंडा (कांगड़ा)। मारंडा के लोअर बाजार में राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। इससे खंभा टूट कर गिर गया और बिजली तारों के दो स्पेन टूट गए। खंभा टूटने से सारे तार सड़क पर गिर गए और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। थोड़ी देर बाद कर्मचारियों ने बिजली तार साइड किए, तब जाकर ट्रैफिक सुचारु हुआ। बिजली कट होने के कारण सोमवार को बिजली बंद थी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती थी। उधर, विद्युत बोर्ड उपमंडल अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि नुकसान की भरपाई ट्रक वाले से की जाएगी।