फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-20 का प्रभावित बंद करवाएंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजा राशि न मिलने से भड़के प्रभावित
विज्ञापन

एनएच-20 का काम बंद करवाने की दी चेतावनी
एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां हलके में मलां से मुबारकपुर के निर्माणाधीन एनएच 20 के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि मालिकों को अभी तक मुआवजा राशि न मिलने से उनमें गहरा रोष है। नगरोटा बगवां क्षेत्र के प्रभावित व्यक्तियों ने एसडीएम अंकुश शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भेजकर उन्हें अतिशीघ्र मुआवजा राशि मुहैया कराने की मांग की है। प्रभावित व्यक्तियों भद्रेहड़ गांव के संजय कुमार, प्रवीण कुमार, सुभाष चंद, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, जयचंद, सुखदेव सिंह, स्वरूप सिंह, हुक्म सिंह, हेम सिंह, विजय कुमार, नेत्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सिमरो देवी, केवल सिंह, जतिंद्र कुमार और अशोक कुमार आदि नेे बताया कि मौजूदा समय में निर्माणाधीन इस टू लेन एनएच-20 को लेकर फरवरी-2018 को नगरोटा बगवां के एसडीएम और तहसीलदार, एनएच के अधिकारियों ने प्रभावित गांववासियों के साथ बैठक की थी। इसमें जमीन की कीमत तय करते समय बताया गया था कि उन्हें एक या दो माह के भीतर मुआवजा राशि दे दी जाएगी। अप्रैल 2018 में शुरू हुए इस सड़क के निर्माण कार्य के बाद अब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है और न ही उन्हें अधिकारी इसके बारे में कोई जानकारी दे रहे हैं। सभी प्रभावितों ने एनएच का काम रोकने की भी चेतावनी दी है। उधर, एसडीएम अंकुश शर्मा ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि वे एनएच विभाग के अधिकारियों से शीघ्र मुआवजा दिलाने को कहेंगे। वहीं, एनएच विभाग के जेई सुमेश समियाल ने प्रभावितों को भरोसा दिया है कि इसके बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें