फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली हत्याकांड में सख्त कार्रवाई सराहनीय : शांता

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली हत्याकांड में की गई कार्रवाई सराहनीय : शांता
विज्ञापन

अधिकारियों को मिला सबक, अब नहीं करेंगे लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। कसौली में सरकारी अधिकारी की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से की गई कार्रवाई पर सांसद शांता कुमार ने सरकार की सराहना की है। शांता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब ऐसी घटनाओं पर अधिकारी चौकस रहेंगे। ऐसी घटना हिमाचल के इतिहास में पहली बार घटी है। सरकारी अधिकारियों को हर समय हर परिस्थिति के लिए चौकस रहने की आवश्यकता होती है। लापरवाह रहने पर छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर देती है। इस मामले में अब प्रदेश सरकार ने जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई कर पूरे प्रशासन को अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार प्रभावशाली लोगों के दबाव और भ्रष्टाचार के कारण सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे करवाती रही। यह देश का दुर्भाग्य है कि सरकारी संपत्ति को लूट का माल समझ कर लोग हड़पते हैं। सब प्रकार के नियम और कानून की धज्जियां उड़ाकर अवैध निर्माण होते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका सख्त कार्रवाई न करे तो देश के बेईमान लोग सरकारी संपत्ति को हड़प लेंगे। हिमाचल में पिछली सरकार के समय सब प्रकार के कानून तोड़े जाते रहे। उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब इस दिशा में कठोर कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें