फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ व्यापार मंडल के पांच जून को होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ व्यापार मंडल के चुनाव पांच जून को
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ व्यापार मंडल की बैठक चामुंडा हाल में हुई। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए आपसी सहमति नहीं बन पाई। इसलिए बैठक में चुनाव के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें डॉ विनोद गुलियानी, अमित कपूर और राकेश सूद को सदस्य बनाया गया। कमेटी पांच जून को चुनाव करवाएगी। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार अनिल शर्मा, नरेंद्र सिंह (नीलू) और सचिन अवस्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। डॉ. विनोद गुलियानी ने बताया कि तीन वर्ष के लिए होने वाले प्रधान पद के चुनाव के लिए अब तक 365 व्यापारियों के मत बनाए हैं। जल्द ही शेष व्यापारियों के मत भी बना दिए जाएंगे। पंचायत घर में पांच जून को होने वाले चुनाव में मतदान सुबह 10 बजे से चार बजे तक होगा। उसी दिन मतों की गिनती के करके परिणाम घोषित किया जाएगा। पूर्व प्रधान मुलख राज मेहता ने बताया किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए व्यापारी कमेटी से सपंर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें