फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में नहीं बिक रहे पंखे, कूलर और एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
और दिन में ही छा गया अंधेरा, सुनसान हो गया बाजार
विज्ञापन

दिन में हेडलाइट जलाकर चले वाहन, दुकानदाराें को जलाने पड़े बल्ब
जिले में हो रही लगातार बारिश से किसान और बागवान चिंतित
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मौसम के बदले तेवरों किसान, बागवान और अन्य लोग परेशान होने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर को दिन में अंधेरा छा गया। इस दौरान जहां वाहन चालक हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे थे, वहीं दुकानदारों को भी दिन की रोशनी में बत्तियां जलाकर कारोबार करना पड़ा। सुबह से ही कई रंग बदलते मौसम ने दोपहर लगभग ढाई बजे ऐसी करवट बदली कि दिन में ही रात का अहसास करा दिया। घने काले बादलों से घिरे आसमान के बाद शुरू हुई बारिश ने कुछ ही पलों में ग्राहकों से भरे बाजार को सुनसान कर दिया। मौसम के बदले तेवरों के मद्देनजर दूरदराज के गांवों से बाजार में आए लोगों ने अपने घरों में वापसी करने में ही भलाई समझी। कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम में फिर ठंडक आ गई है। इस कारण गर्मियों में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स की इन वस्तुओं की मांग इस बार कम है। उधर, गेहूं की फसल के पकने के समय तूफान और बारिश से इस फसल को नुकसान होने की चिंता भी किसानों को सता रही है। इस बार आम और लीची सहित अन्य मौसमी फलों पर आए बूर से बागवान बंपर पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन, तूफान के साथ इस बारिश से किसान बागवान चिंतित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें