फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कागजात व पासिंग करवाए चल रही निजी स्कूल बस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कागजात और पासिंग के दौड़ रही निजी स्कूल बस जब्त
विज्ञापन

जवाली पुलिस ने निजी स्कूल बस चालकों पर कसा शिकंजा
चालक के पास भी नहीं था लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। नूरपुर में हुए स्कूली बस हादसे के बाद जवाली पुलिस ने भी निजी स्कूल बसों सहित अन्य बसों की चेकिंग के लिए अभियान शुरू कर दिया है। निजी स्कूलों की बसों और प्राइवेट बसों को चेककिया जा रहा है। इसी अभियान में जवाली पुलिस ने एक निजी बस को अपने कब्जे में लिया है। डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट चौधरी बस (एचपी 22-5985) को बिना कागजात और बिना पासिंग करवाए अवैध रूप से चलने पर कब्जे में लिया है। यह बस जगन नाथ पुत्र नागो राम निवासी खेहर की है जो कि नाणा से जवाली के रूट पर कई वर्षों से बिना परमिट कागजात और बिना पासिंग से अवैध रूप से चल रही थी, जिसमें बस चालक का भी लाइसेंस नहीं था। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें