अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर/गंगथ( कांगड़ा)। बचपन मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल जाच्छ का 12वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को मनाया गया। समारोह में विधायक राकेश पठानिया की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी वंदना पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने स्वागत गीत, दिल है छोटा सा छोटी सी आशा, देश भक्ति गीत, राजस्थानी डांस, पहाड़ी गीत, सरस्वती वंदना, पंजाबी भंगड़ा, लघु नाटक, भजन इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कूल की डायरेक्टर गीतिका नैय्यर सहित स्कूल के स्टाफ ने समारोह की मुख्य अतिथि वंदना पठानिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की डायरेक्टर गीतिका नैय्यर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अतुल नैय्यर, जेके सोनी, राजेश काका, सोनू गुलेरिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग, स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।