अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। बाल शिक्षा पब्लिक स्कूल गरली में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन भारती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापिका उर्मिला मोदगिल ने मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें सातवीं कक्षा की महक, ममता, शिमरन एवं सेहलियों ने उड़ी जाणा बसंतिये तेरा रुमाल पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा अशुमन और राजीव एवं साथियों ने जट दा पजामा, दीक्षा, शिमरन, नैना, सुहानी एवं सहेलियों ने कुत्थु भला रैंदियां तितलियां, अमीषा ने प्रेम रत्न धन पायो, जबकि पहली और दूसरी के बच्चों ने बच्चे मन के सच्चे और छटी कक्षा की लड़कियों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य नवीन भारती ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर वयोवृद्ध नागरिक मुंशी राम भारद्वाज, सुसांत मोदगिल, प्रधानाचार्य मिनर्वा स्कूल जशबीर सिंह ठाकुर, लिटल फलावर प्ले पब्लिक स्कूल गरली के प्रबंधक राजीव शर्मा, अनुराधा धीमान, विकाश धीमान और शुकर्मा सूद आदि मौजूद रहीं।