फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मतगणना टेबल की होगी बाड़बंदी, बाहर रहेंगे एंजेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। सूबे के सबसे बड़े सियासी जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना इस बार 11 स्थानों पर होगी। नगरोटा बगवां में इस बार पहली बार मतगणना के लिए केंद्र स्थापित किया गया है। इससे पहले नगरोटा बगवां विस क्षेत्र की मतगणना कांगड़ा में होती थी। वहीं, जिला प्रशासन ने मतगणना को तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का पूर्वाभ्यास भी करवाए गए। 11 स्थानों की मतगणना में 163 टेबल लगाए जाएंगे। जिसमें हर टेबल पर चार कर्मचारियों की टीम मतगणना करेगी। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर और एडिशनल माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। मतगणना टेबल पर बाड़बंदी की जाएगी। बाड़बंदी के अंदर कोई मतगणना एजेंट नहीं जाएगा। साथ ही हर मतगणना टेबल सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने कहा कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज मतगणना को लेकर फाइनल अभ्यास किया जाएगा।

यहां होगी मतगणना
धर्मशाला और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना धर्मशाला, नूरपुर और इंदौरा की मतगणना नूरपुर, फतेहपुर की देहरी कॉलेज, जवाली की मिनी सचिवालय जवाली, देहरा और जसवां-परागपुर की देहरा, ज्वालामुखी की छात्र स्कूल ज्वालामुखी, पालमपुर और सुलह की शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज, जयसिंहपुर की राजकीय कॉलेज जयसिंहपुर, बैजनाथ की पंडित संत राम राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ, नगरोटा की डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां और कांगड़ा की राजकीय पॉलीटेक्निक कांगड़ा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
हर रांउड में घोषित होगी मतों की संख्या
मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि सिर्फ मीडिया सेंटर तक अपने मोबाइल फोन ला सकेंगे, मतगणना कक्ष में जाते समय उन्हें अपना मोबाइल फोन मीडिया सेंटर में जमा कराना होगा। मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय से ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद निर्वाचन अधिकारी उम्मीदवार को प्राप्त मतपत्रों की संख्या की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें