फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्थान में गिरी चार सेंटीमीटर बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुल्थान (कांगड़ा)। जिला के दूरदराज क्षेत्र छोटा भंगाल इलाका के सभी गांवों में सोमवार देर रात से चार से 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। मंगलवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। क्षेत्र के रोलिंग, भुज्लिंग, पोलिंग, छेरना, लाछ्यान्न, मियोट, झरवाड़, कोठी कोढ़, बड़ागांब, खबान गांव में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, चौहारघाटी की बरोट मियोट , थल्टूखोड़ सड़क, बरोट कोठी कोढ़ सड़कों पर बसों की आवाजाही बंद रही। इस कारण लोगों को पैदल या छोटी गाड़ियों से सफर करना पड़ा। उधर, प्रधान कोठीकोढ़ इंद्र सिंह और प्रधान रूप लाल ने कहा कि यह इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि देवताओं के पास बर्फ के लिए मंदिरों में पूजा अर्चना लोग कई दिनों से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फसल के लिए बारिश और बर्फबारी संजीवनी बनकर आई है। कई दिनों से किसान और बागवान बारिश न होने से परेशान थे। मुल्थान कस्बे में लगभग चार सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है। इधर, मुल्थान तहसीलदार रघुवीर सिंह ने कहा कि बर्फबारी के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध कर लिए हैं। सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें