अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। दस दिसंबर को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस विभाग ने पूरी स्मार्ट सिटी धर्मशाला पुलिस के पहरे में ले लिया है। शहर के सभी प्रवेशद्वारों से लेकर स्टेडियम तक हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। पुलिस विभाग ने मैच को लेकर 20 राजपत्रित अधिकारी और लगभग 1000 जवान धर्मशाला शहर सहित प्रवेशद्वारों पर तैनात किए हैं। शहर में आने वाले हर वाहन का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
एएसपी डॉ. शिव कुमार ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा लेकर पुलिस विभाग ने पूरी तैयार कर दी है। इसके अलावा यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक प्लान के अनुसार जवान तैनात कर दिए हैं, ताकि शहर से आने जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत न उठानी पड़े।
वहीं, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर एसोसिएशन ने अपने स्तर पर 300 सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। जो पुलिस विभाग के जवानों के साथ सेवाएं देंगे।
बाक्स
हर वाहन पर सीसीटीवी से निगरानी
सुरक्षा की दृष्टि से कांगड़ा जिला के प्रवेशद्वार कंडवाल, देहरा और बैजनाथ में हर आने जाने वाले वाहन की सीसीवीटी के साथ निगरानी की जा रही है।