फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति प्रचार कर रही गाड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरा(कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मलोक सिंह ने बताया कि पूरे चुनाव क्षेत्र में उड़नदस्ते चुनावों से जुड़ी हर गतिविधियों की सख्त निगरानी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दो दिन में निगरानी दस्तों ने प्रशासन की अनुमति लिए बिना विस उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार में लगी तीन गाड़ियों को जब्त किया है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को आगाह किया है कि चुनाव आचार संहिता के नियम तय हैं। उनके उल्लंघन पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें