जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के विधायक अजय महाजन ने शनिवार को ग्राम पंचायत धनेटी और पंचायत सुखार में नौ महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। विधायक अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर विधानसभा के तहत पड़ने वाले 198 महिला मंडलों को यह राशि प्रदान की जा रही है, ताकि महिला मंडल अपने कार्यों लिए जरूरी सामान खरीद सकें। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी वेनी महाजन, जिला कांग्रेस महासचिव सुशील मिंटू, महिला ब्लॉक कांग्रेस महासचिव कमलेश कौर, सुशील, बीडीसी नारायण सिंह, महिला मंडल प्रधान बिंदु शर्मा, महिला मंडल सनेका वंदा प्रधान माया देवी, महिला मंडल धनेटी चरूड़ियां प्रधान रतनी देवी, महिला मंडल भटोली प्रधान तृप्ता देवी, महिला मंडल सुखार प्रधान सुरेंद्रा देवी, महिला मंडल लोअर सुखार प्रधान सीमा देवी, महिला मंडल दर्मण प्रधान कान्ता देवी, महिला मंडल सरनूंह प्रधान वीना भारती, महिला मंडल सुखार ब्राहना प्रधान आशा देवी सहित अनेक महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।