फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक लोगों को कर रहे गुमराह : सरवण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की रझूं पंचायत प्रधान सरवण चौधरी, उप प्रधान विक्रम, प्रधान गदियाड़ा माया चौधरी, प्रधान झरेट अंजना चौधरी, उप प्रधान भीम सिंह चौधरी, बीडीसी सदस्य प्रमिला चौधरी ने कहा कि विधायक साढ़े चार साल क्षेत्र से नदारद रहे। उनके क्षेत्र में कभी दौरा नहीं किया, लेकिन अब चुनाव का समय नजदीक आया तो लोगों को आश्वासनों का झुनझुना दे रहे हैं। चंगर क्षेत्र के लिए पूर्व में साढ़े सात करोड़ से बनने वाली पेयजल योजना को पूर्व भाजपा सरकार की ओर से स्वीकृत करवाया था। उस आधी-अधूरी योजना का उद्घाटन कर दिया गया। इससे इतनी बड़ी पेयजल योजना के बाद भी लोगों का पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पीरा का शिलान्यास मात्र लोगों को गुमराह करने के सिवाय कुछ नहीं है। चोंबू सड़क के लिए बनने वाले पुल का विधायक श्रेय लेना छोड़ दें। पनियाली से चोंबू गांव तक सड़क के लिए धनराशि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें