फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टिब्बी व टांडा के लिए 65 लाख की जलापूर्ति योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने ग्राम पंचायत टिब्बी और टांडा की हरिजन आबादी को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना का विधिवत शुभारंभ किया। यह योजना हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग मंडल इंदौरा, उपमंडल इंदौरा, अनुभाग काठगढ़ के अंतर्गत तैयार की गई है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना से टिब्बी और टांडा गांवों की लगभग 2500 आबादी को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। विधायक ने मौके पर लोगों से जनसंवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद बलौरिया, सहायक अभियंता अनिल ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा, थाना प्रभारी आशीष पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें