देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र में चार नई सड़कों के निर्माण के लिए सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों की मंजूरी मिलने से देहरा विस क्षेत्र की करीब एक दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। इन सड़कों से जुड़ने वाले गांव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित थे। सरकार से स्वीकृत सड़कों में लिंक रोड बनखंडी खैरियां से बगरोटियां दा बेहड़ा गांव अमलेहड़ (1.6 किमी), सपड़ू से गार्ड हट हरिपुर वाया कौड़ा गरना (4 किमी), लिंक रोड़ सकरी से गलुआ वाया मैंदड़ू बल्ला (3.5 किमी) और रावमापा चनौर से कानड़ा बस्ती (2.5 किमी) सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंद्र शर्मा ने बताया कि विधायक कमलेश ठाकुर के अथक प्रयासों से इन सड़कों के निर्माण की सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।