फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच दफ्तर से 100 मीटर दूर सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कोतवाली वार्ड के चीलगाड़ी में आए दिन पीने का पानी बेकार बह रहा है। इसके अलावा गांधी चौक में भी प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है, लेकिन पूछने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

हैरानी तो इस बात की है कि गांधी चौक से 100 मीटर की दूरी तक आईपीएच का दफ्तर होने के बाद भी विभाग लीकेज को ठीक नहीं कर रहा है। पिछले चार दिन से सुबह-शाम मेन पाइप से पानी लीक होने से आईपीएच महकमा बेखबर है। इसके अलावा वार्ड में चल रहे सड़क के मरम्मत कार्य से भी लाइन प्रभावित हुई है, जिससे पानी बेकार सड़कों पर बह रहा है। एक ओर महकमा लोगों को पानी का सदुपयोग करने की सलाह देता है, लेकिन खुद इस पर अमल नहीं करता। लीक पाइपों को ठीक करने में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। विभाग ठेकेदार का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है, क्योंकि धर्मशाला शहर की आपूर्ति ठेकेदार के हाथों में हैं।
इधर, कोतवाली वार्ड की पार्षद तजेंद्र कौर ने कहा कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों से सभी लीकेज को ठीक करने के बारे में आग्रह किया जाएगा। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने कहा कि जल्द ठेकेदार को लीकेज को ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें