फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने को लेकर लंज में छात्रों को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राध्यापकों के पद नहीं भरने के विरोध में छात्रों का हल्लाबोल
विज्ञापन

सब हेड
लंज कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरकार और मंत्रियों के खिलाफ की नारेबाजी
क्रासर
कक्षाओं के बहिष्कार की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय लंज के छात्र-छात्राओं ने प्राध्यापकों के रिक्त पद न भरने के विरोध में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार, शहरी विकास मंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा को कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और कॉमर्स विषयों के प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें खुद ही तैयारी करनी पड़ रही है। अब छात्रों ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्राध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे, तो वे अन्य कक्षाओं का भी बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन में नेहा, अमित, पायल, ममता, अर्चना, राधा, डिंपल, प्रिया, रूपाली, ज्योति, मधू, प्राची, सुरेखा, पूनम, आंचल, अंजली, सिमरन, मुकेश, रवि, जतिन, हैप्पी, सुमित, अंकित, अतुल, मोहित, कार्तिक, सचिन, सौरभ, अमन, मोहित, अक्षय, वंदना, सोनाली, प्रियंका, अल्का आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने दी भी दी आंदोलन की चेतावनी
उधर, चंगर कांग्रेस कमेटी ने भी लंज कॉलेज में रिक्त पदों को भरने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। चंगर कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुरजन सिंह ने कहा कि शाहपुर से प्रदेश सरकार में मंत्री होने के बावजूद भी छात्रों को उचित शिक्षा नहीं मिल रही है, जबकि लंज कॉलेज में छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा है। उन्होंने भी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


चार सौ विद्यार्थी हैं कॉलेज में
लंज कॉलेज में आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में लगभग 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 80 फीसदी छात्राएं हैं। कॉमर्स के एक प्राध्यापक का पद चार साल से, राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर का एक साल और अर्थशास्त्र के प्राध्यापक का पद पांच महीने के खाली चल रहा है। इसके अलावा गैर शिक्षक वर्ग के चार पद भी रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें