फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप पालमपुर में अभी पुराने हिसाब से ही लिया जाएगा हाऊस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर वासियों से पुराने हिसाब से ही लिया जाएगा हाउस टैक्स
विज्ञापन

लोगों के विरोध बाद देख पालमपुर नगर परिषद ने टाल दिया फैसला
शहर में डिजिटल मैपिंग के हिसाब से किया जा रहा था टैक्स फिक्स
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। नगर परिषद पालमपुर के दायरे में आने वाले एरिया में लगने वाला नया टैक्स फिलहाल अब नहीं लगेगा। शहर में लोगों के विरोध को देख नप ने यह फैसला अभी टाल दिया है। अब लोगों से पुराने हिसाब से ही टैक्स लिया जाएगा। वीरवार को नप की अध्यक्ष राधा सूद की अध्यक्षता में हुई नप पालमपुर की हुई बैठक में लोगों के विरोध को देख इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, नप आपसी हाउस में मिल कर यह फैसला लेना चाहती थी कि नप के दायरे में आने वाले सात वार्डों के लोगों से नए डिजिटल मैपिंग के हिसाब से हाउस टैक्स लिया जाए। लेकिन, इस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। नप की बैठक में भी लोगों के विरोध को देख कई नुमाइंदों भी ने इस टैक्स को लेकर अपनी असहमति जताई। इसके पीछे टैक्स से लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने का तर्क दिया गया। वहीं भाजपा समर्पित पार्षदों ने बैठक में नप से पहले पुराना बकाया टैक्स वसूलने की भी मांग उठाई। नप परिषद पालमपुर में इस बार लोगों को कॉमर्शियल और रेंजीडेंशल के हिसाब से टैक्स तय किया जा रहा था। इसकी डिजिटल मैपिंग नप ने करवा ली थी। इससे एरिया के हिसाब से लोगों से हाउस टैक्स लिया जाना था। इसमें व्यावसायिक और घरों का टैक्स अलग-अलग रखा गया था, लेकिन इसे लागू करने से पहले नप ने इसे लेकर लोगों के भी विचार मांगे थे। लिहाजा, लोगों के विरोध को देख वीरवार को नप के हाउस में नए टैक्स को लेकर सहमति नहीं बन पाई। नप ने इस पर नए सिरे से विचार करने की बात कह कर पेंडिंग कर दिया है। उधर, नप के ईओ ललित कुमार ने कहा कि अभी नए टैक्स पर कोई सहमति नहीं बनी है। इसे फिलहाल रोक दिया गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, पार्षद सुमन, रीटा जंवाल, सचिन वर्मा, गोपेश शर्मा, राकेश गिल, रणजीत कौर, मीना नागपाल और गगन सिंह आदि मौजूद रहे।

पहले पुराने टैक्स की हो भरपाई : पार्षद
भाजपा समर्थित मनोनीत पार्षद सचिन वर्मा ने कहा कि शहर में तब तक नया हाउस टैक्स लागू नहीं होना चाहिए। जब तक पुराने हाउस टैक्स की रिकवरी नहीं होती है। इससे पुराना टैक्स खत्म हो जाएगा। इससे नप कई पैसे डूब जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए टैक्स पर फिर से होगी एक्सरसाइज : अध्यक्ष
नप अध्यक्ष राधा सूद ने कहा कि अभी नए टैक्स को लेकर कोई बिल जारी नहीं हुए थे। नए टैक्स को लेकर लोगों की राय मांगी थी। इस पर कई लोगों ने अपना विरोध भी जताया है। फिलहाल इस टैक्स को पेंडिंग कर दिया गया है। अब इस पर नए सिरे से एक्सरसाइज की जाएगी। इसमें फिर से लोगों की राय मांगी जाएगी ताकि किसी पर अधिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें