नेरटी स्कूल में बच्चों ने किया योग
रैत (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक और उच्च पाठशाला नेरटी में पतंजलि योग समिति युवा भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। शिक्षक स्वर्ण सिंह और पतंजलि युवा भारत के जिला कांगड़ा उत्तर भारत के सह प्रभारी उद्यालक शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को योग क्रियाएं करवाई गईं। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका सुनंदा, शिक्षिका लता, अनीता, मंजू, रज्जो, पूजा और अंजना मुख्य रूप से मौजूद रहीं।