फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मीटर में महिला की बेटियां तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी संस्करणों के लिए जरूरी
विज्ञापन

******************
पुरुष वर्ग में जैन विवि बंगलूरू प्रथम
पौंग डैम में नौकायन चैंपियनशिप का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। पौंग डैम में राष्ट्रीय स्तरीय इंटर विश्वविद्यालय नौकायन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ इंदौरा की विधायिका रिता धीमान ने किया। इसमें देशभर के नौ विश्वविद्यालय के 180 पुरुष और महिला प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की 600 मीटर की स्पर्धा हुई। पुरुष वर्ग में जैन विश्वविद्यालय बंगलूरू पहले, अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई दूूसरे, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला तीसरे और ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद चौथे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ पहले, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला दूसरे, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तीसरे और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर चौथे स्थान पर रहा।
इंदौरा कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल रत्न वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन 21 मार्च को होगा। समापन समारोह में वन मंत्री गोबिंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वे नौकायन चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जैन विश्वविद्यालय बंगलूरू, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, केरल विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें