अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने दर्शकों को अपने गीतों पर खूब नचाया। सांस्कृतिक संध्या में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या के दूसरे दिन गायक कुलदीप शर्मा ने मंच पर आते ही धमाल मचा दिया। उन्होंने ढोलो रे ढमाका, पाणी री टांकी और भाई रामा, गिरी गिरी सर से गागर गिरी, रोहड़ू जाणा मेरी आमिए गानों पर लोगों को खूब नचाया। इससे पहले पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा ने भी ओ लालिए, ओ लालिए, मेरे प्यारुआ, मेरे खाणी जलेबी, तेरा मेला प्यार कमली आदि गानों पर लोगों का मनोरंजन किया। इससे पहले पंजाबी गायक जूनियर मिक्का ने भी अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। सरवीण चौधरी ने कहा कि होली मेला आपसी भाईचारे का मेला है। इस पर्व के माध्यम से हमें एक दूसरे भाईचारे में रहने की प्ररेणा मिलती है। यह कारण है कि लोग इस दिन एक दूसरे रंग में रंगते हैं। बुधवार को होली मेले की उपलक्ष्य में रस्साकशी , फैंसी ड्रेस आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ...............
अन्य लोगों के नाम और फोटो बाद में भेज दिए जाएंगे।
एक्टिंग में भी रखता हूं शौक : कुलदीप
पालमपुर (कांगड़ा)। पहाड़ी गानों और नाटियों के लिए मशहूर कुलदीप शर्मा ने प्रदेश में अपनी खासी पहचान बना ली है। अब वे इससे हट कर एक्टिंग में भी अपने हाथ आजमाना चाहते हैं। लिहाजा, उसकी शुरुआत उन्होंने बेटी बचाओ शॉट फिल्म से कर दी है। एक घंटे तक चलने वाली इस फिल्म में उन्होंने बेटी बचाओ के तहत लोगों को बेटी का संदेश दिया है। उत्तराखंड के कंपनी स्वपन किरण के बैनर तले बनी इस फिल्म में उन्होंने बेटी के दो माह से लेकर एक साल और उसके बड़े होने तक संदेश दिया है कि बेटी जन्म से ही क्या कहती है। अब तक पहाड़ी में नाम कमा चुके कुलदीप शर्मा पंजाबी और टी सीरीज के तले कई हिंदी भेंटें गा चुके ह्रै। कुलदीप शर्मा ने कहा कि वे अब गायकी के साथ एक्टिंग में भी अपने हाथ आजमाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने इसकी शुरुआत की है।