अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)।
पुलिस थाना जवाली के तहत 32 मील-रानीताल मार्ग पर खैरियां गांव के पास मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने सवार गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी धेवा, जवाली के रूप में हुई है। प्रवीण अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था। जवाली पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली वीर बहादुर ने बताया कि चौकी कोटला के अंतर्गत खैरियां के पास में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से उसमें पीछे बैठा प्रवीण गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी कोटला ने मोटरसाइकिल चालक गगन सिंह पुत्र चंदा राम दाड़ी (धर्मशाला) के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।
000