धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना के 54 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से देहरा के बिलासपुर गांव के आठ लोग शामिल हैं, जिनमें चार बच्चे भी हैं। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में पासू गांव के दो लोग, भटेहड़ की महिला, पालमपुर के कियार गांव की बुजुर्ग, बाग गांव का बुजुर्ग, 53 मील का व्यक्ति, भलो गांव की महिला, नकेहड़ की बुजुर्ग, घरोह का युवक, कुलथी की महिला, हार जलाड़ी का बुजुर्ग, दाड़ी की महिला, गुरुद्वारा रोड़ धर्मशाला की दो महिलाएं, बगड़ू गांव का युवक, शाहपुर के झरेर गांव की बुजुर्ग, पुराना कांगड़ा का व्यक्ति, शाहपुर का बुजुर्ग, देहरी का व्यक्ति, हारा का व्यक्ति, घलोई का व्यक्ति, फतेहपुर की बुजुर्ग, दाड़ी का व्यक्ति, ललवाली का युवक, गुलेर की महिला, बासा की महिला, जुनत कलां का व्यक्ति, नगरोटा सूरियां का व्यक्ति शामिल हैं। वहीं जिला कांगड़ा में 91 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना के कुल 7624 मामले हो चुके हैं, जिसमें से 576 का उपचार चल रहा है। वहीं 182 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।